समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में एक अज्ञात युवक का शव बुधवार को मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोगों की भीड़ नदी किनारे उमड़ पड़ी। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय लोगों ने करेह नदी के पानी में एक शव को उपलते हुए देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। शव की पहचान के लिए आसपास के थाना हथौड़ी, सिंघिया एवं रोसड़ा थाना को सूचना दे दी गई है, ताकि पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.