प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। करेली थानाक्षेत्र के शालीमार गार्डेन 60 फीट रोड के पास एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने तक की धमकी दी। पुलिस घायल की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मिनहाजपुर निवासी हसीन उल्ला की तहरीर के मुताबिक, वह शनिवार की रात शालीमार गार्डेन के पास खड़ा था। इसी बीच फैसल, अदनान और फहद खान ने अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडा लेकर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.