प्रयागराज, अप्रैल 15 -- ससुर खदेरी नदी के पास बुधवार शाम एक युवक का शव बरामद किया गया। मरने वाला युवक कौन है और वहां कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवक को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। युवक की हत्या किए जाने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि युवक के मौत की असली वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही ज्ञात हो सकेगी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची करेली पुलिस ने शिनाख्त न होने पर अज्ञात में शव को मर्च्युरी भेज दिया। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 35 साल के करीब है। उसके शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मौत कैसे हुई, प्रथमदृष्टया यह ज्ञात नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.