करेली में यातायात पुलिस की दिखी सख्ती
प्रयागराज, जून 18 -- यातायात पुलिस का सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मरकरी, नुरुल्लाह रोड, अटाला मस्जिद और करेलाबाग तक सड़क पर खड़े वाहनों और ठेला खुमचे वालों पर कार्रवाई की। यातायात निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि अभियान के तहत करीब 150 चारपहिया व दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। जबकि, दर्जनों ठेला खुमचे और दुकानदारों के पटरियों पर कब्जा कर रखे सामान जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.