करेली में यातायात पुलिस की दिखी सख्ती, चला अभियान
प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस का सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तीसरे दिन यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मरकरी, नुरुल्लाह रोड, अटाला मस्जिद और करेलाबाग तक सड़क पर खड़े वाहनों और ठेला खुमचे वालों पर कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों और वाहन स्वामियों में खलबली मच गई। नो पार्किंग में खड़े कई वाहनों को जब्त कर थाने भेजा गया।यातायात निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि अभियान के तहत करीब 150 चारपहिया व दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। जबकि, दर्जनों ठेला खुमचे और दुकानदारों के पटरियों पर कब्जा कर रखे सामान जब्त किए गए। यह भी पढ़ें- करेली में यातायात पुलिस की दिखी सख्ती उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.