करेली में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस की चौकसी के दावों को चुनौती देते हुए शातिर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शातिरों ने करेली में मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। करेली पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।नारायणपुरम करैलाबाद निवासी कमलेश कुमार मौर्या की तहरीर के मुताबिक, वह किसी काम से मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ गए थे। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखा 50 हजार रुपये नकदी, करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवरात और कीमती घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही शातिरों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.