प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली इलाके में ट्रांसफॉर्मर फुंकने की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात रहमत नगर में एक बार फिर ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिससे पूरे इलाके में रात से लेकर सुबह तक बिजली गुल रही। बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा। दोपहर में ट्राली ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से गुस्सा, लखनऊ में सड़क पर उतरे लोग, एसएसओ को पीटाबिजली चोरी की समस्या करैलाबाग के एक्सईएन ऋषिदेव गौतम ने बताया कि करेली में बढ़ती कटियामारी (बिजली चोरी) के कारण ट्रांसफॉर्मरों पर लोड अधिक पड़ रहा है, जिससे वे बार-बार खराब हो रहे हैं। इससे पहले सोमवार रात भी एक ट्रांसफॉर्मर फुंक चुका है। बुधवार को विभाग ने कई इलाकों में अभियान चलाकर कार्रवाई की। कई मोहल्लों...