प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। बिजली विभाग ने सोमवार को करैलाबाग स्थित पाम एकेडमी के पीछे बड़ी कार्रवाई की। टीम ने यहां अवैध रूप से डाली गई कटिया कनेक्शन को हटाया और झोपड़ियों में चल रहे अवैध बिजली उपयोग को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके से 10 हीटर बरामद किए, जो अवैध कनेक्शन के जरिए चलाए जा रहे थे। कटिया हटाने के बाद दोबारा जांच करने पर करीब 100 एम्पियर लोड की कमी दर्ज की गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि इलाके में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही थी। इस अभियान में विष्णु गुप्ता, कमल खान, रविंद्र कुमार, पवन कुमार और आमिर अली सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लोड बढ़ने से दनादन फुंक रहे जंपर और केबल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.