करेली थाने में हेड मोहर्रिर को सांप ने डंसा, रेफर
पीलीभीत, जून 1 -- बिलसंडा। करेली थाने के हेड मोहर्रिर को थाना परिसर में बीती रात सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया है। थाने में तैनात हेड मोहर्रिर रामगोपाल यादव शनिवार रात को परिसर में बने बैरक के पास शौचालय की ओर जा रहे थे। तभी उनके पैर के नीचे सांप आ गया। जिसने उन्हें डस लिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में साथी उनको लेकर बिलसंडा सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.