प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली के मुर्गा दरबार स्थित झुग्गी बस्ती में गुरुवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते दो रिहायशी झोपड़ी और कबाड़ के ढेर में आग लगने से तेज लपटें व धुआं फैल गया। इससे बस्ती वालों में भगदड़ मच गई। अग्निशमन विभाग ने पहुंचकर अथक प्रयास कर आग पर काबू किया।मुर्गा दरबार में दर्जनों की संख्या में झोपड़ी बनाकर लोग रहते हैं। इसमें अधिकांश लोग कबाड़ बीनने और मजदूरी का काम करते हैं। झुग्गी बस्ती में ही कबाड़ का अंबार भी जमा रहा। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक झोपड़ी में परिवार की महिला खाना बना रही थी। यह भी पढ़ें- मुर्गा दरबार में झुग्गी बस्ती में लगी आग, मचा हड़कंप इसी दौरान अचानक चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते बगल की झोपड़ी और कबाड़ की ढेर भी आग की जद में आ गई। लोगों ने बाल्टी से पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.