घाटशिला, मार्च 29 -- चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर सुनसुनिया जंगल के पास शनिवार को करेला और मोरिंगा (सहजन) से लदा पिकअप वैन (बीआर-01- जीएम- 7825) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में पिकअप वैन के चालक उपेंद्र सिंह और खलासी बाल-बाल बच गए। वहीं, हादसे में करेला और मोरिंगा की बोरियां बिखर गईं। चालक उपेंद्र सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से करेला और मोरिंगा लोड कर वह बिहार के समस्तीपुर जा रहा था। इसी दौरान पिक अप वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। दुर्घटना स्थल पर चौकीदार पहुंच गया। इसकी सूचना चाकुलिया थाना को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...