अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या, संवाददाता । रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम करेरू में हुई हृदय विदारक घटना के बाद अब मामला सुलह समझौते की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। तीन मौतों से शोकाकुल परिवारों के बीच अब आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने की पहल शुरू हो गई है। दोनों पक्ष आपसी राय के तहत थानाध्यक्ष के समक्ष मुकदमा खत्म करने के लिए पेश हो चुके है। जहां से निराशा मिलने के बाद अब सोमवार को दोनों पक्ष क्षेत्राधिकारी सदर के समक्ष सुलहनामे का प्रस्ताव रखेंगे। घटना के बाद मृतका संजू के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर जेठ-जेठानी व देवर-देवरानी सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही मृतक शिवानंद के दोनों भाइयों अवधेश रावत और सदानंद रावत दाह संस्कार के समय ही कलाफरपुर घाट से पुलिस कस्टडी में ले लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.