अयोध्या, जून 9 -- अयोध्या, संवाददाता। तत्कालीन नगर पालिका परिषद फैजाबाद में ठेकेदारी करने वाले तीन ठेकेदारों द्वारा करेत्तर शुल्क राशि जमा न करके फरार चल रहे हैं। कर विभाग के अधिकारी तीन ठेकेदारों के दिये गए पते पर टैक्स वसूली करने जा रहे हैं तो यह ठेकेदार इन पतो पर मिल ही नहीं रहे हैं। इसके चलते इन ठेकेदारों से बकाया करेत्तर शुल्क की धनराशि की वसूली नहीं हो पा रही है। आखिरकार नगर निगम कर विभाग ने इन तीनों ठेकेदारों के खिलाफ आरसी जारी कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें एक ठेकेदार ने जो करेत्तर शुल्क का चेक दिया था वह भी फर्जी निकला। यह भी पढ़ें- टैक्स न जमा करने वाले डेढ़ सौ वाहन स्वामियों को नोटिस जारी नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेन्द्र कुमार ने बताया कि नगर निगम अयोध्या के पार्किंग, मंडी शुल्क और अन्य ठेकों के तीन ठेक...