करेंसी चेस्ट से लेकर डिजिटल फुटप्रिंट तक खंगाले, स्टाफ बदला
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले करीब 17 करोड़ रुपये के जाली नोटों के मामले ने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इतने बड़े पैमाने पर नकली करेंसी करेंसी चेस्ट तक पहुंचने के पीछे आखिर कौन-सा तंत्र काम कर रहा था, इसकी तह तक पहुंचने के लिए बुधवार को लखनऊ से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ सहारनपुर पहुंची। टीम ने घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट की करेंसी चेस्ट ब्रांच में पहुंचकर रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम और वहां मौजूद डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों की गहन पड़ताल शुरू की। जांच का दायरा केवल जाली नोटों की गिनती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस बात पर भी फोकस किया गया कि करेंसी चेस्ट जैसे बेहद सुरक्षित माने जाने वाले स्थान तक इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट आखिर कैसे पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.