नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- यूपी के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख के नकली नोटों की जांच का कनेक्शन सीमा पार से जुड़ने की आशंका जांच एजेंसियों को है। फरार मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के लिए पहले ही इसी आधार पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। एजेंसियों को नेपाल या नेपाल सीमा के पास से नकली नोटों के यहां तक आने की आशंका है। मंगलवार को करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही माना जा रहा है कि जल्द पूरे मामले का खुलासा होने के साथ ही नेटवर्क भी सामने आ जाएगा। फिलहाल एजेंसियों के रडार पर फरार चार कर्मचारी हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से इन कर्मचारियों के मोबाइल बंद बताए जा रहे हैं, जबकि उनके आवासों पर ताले लगे होने की बात सामने आई है। जांच टीम चारों कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ उनके ...