बांका, मई 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चुटिया बेलारी पंचायत स्थित महथूडीह गांव में विद्युत करंट से जख्मी युवक की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक उक्त गांव के मोहम्मद इस्लाम का 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद वजीर आलाम था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- करेंट से घायल युवक की इलाज के दौरान मौतशोक की लहर गांव में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। वजीर आलम के शव आते ही परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी सलमा बार - बार यह कहकर अचेत हो रही थी कि अब चार मासूम बच्चों का भरण - पोषण कैसे होगा। ग्रामीणों ने बताया कि वजीर रोजी रोजगार के लिए बाहर रहता था। बकरीद त्योहार को लेकर पांच दिन पूर्व घर आया था।घटना का कारण शुक्रवार को घर में लाइन नहीं होने से खुद बिजली ठीक करन...