चंदौली, जून 10 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी 22 वर्षीय सुभाष कुमार को बीते मंगलवार की रात बिजली का करेंट लग गया। परिजन आनन फानन में सोनभद्र स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी होने परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामजियावन सिंह एडवोकेट ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम जनपद सोनभद्र में कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। यह भी पढ़ें- हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...