सोनभद्र, जून 15 -- सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के बेलाटाड़ गांव में रविवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बेलाटाड़ निवासी 44 वर्षीय इंद्रेश गुप्ता पुत्र रामेश्वर गुप्ता रविवार की सुबह खेत में सबमर्सिबल में तार जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट लग गया, जिससे वह अचेत हो गया। जानकारी के बाद परिजनों ने आनन-फानन में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- बेटे का शव देख फफक कर रो पड़ा पिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...