करेंट की चपेट में आकर दुधमुंही बच्ची की मौत
हरदोई, अगस्त 12 -- अतरौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजापुर में बुधवार की शाम खेलते समय करेंट की चपेट में आकर सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी। सुरजापुर मजरा रुदौली नेवादा निवासी पिता कामता प्रसाद ने बताया कि उसके तीन पुत्रियां अस्मिता 7 वर्ष, अश्वनी 5 वर्ष और एक दुधमुंही अवंशिका 7 माह की थी। बुधवार की शाम 5 बजे मां रेशमा घर में काम कर रही थी। दूधमुंही पुत्री अवंशिका घर में खेल रही थी। घर में सोलर बैट्री चार्जिंग के लिए बिजली में लगी थी। खेलते खेलते अवंशिका बैट्री चार्जिंग के पास पहुंच गयी। उसी समय करंट की चपेट में आकर अवंशिका की मौत हो गयी। मां रेशमा और दोनों बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि थाने पर कोई सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.