मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को अंतिम दिन जिले के 11 केद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई हैं। परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तीसरे दिन भी प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। दो पालियों में आयोजित परीक्षा को लेकर अभ्यार्थी समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। दोनों पालियों में पंजीकृत 9120 के सापेक्ष 7361 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। जबकि 1759 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि करेंट अफेयर्स के सवाल उलझानें वाले थे, जबकि सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्न कुछ हद तक आसान थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सवालों में उलझे अभ्यर्थी सघन तलाशी के बाद ही अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। चेकिंग के दौर...