मधुबनी, जून 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। विशेष शाखा बिहार में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को आयोजित लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल 6371 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन मात्र 1588 अभ्यर्थी ही शामिल हुए, जबकि 4783 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से न तो कदाचार और न ही निष्कासन की कोई सूचना मिली। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया गया। नौ बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की गई। फोटो पहचान पत्र, प्रवेश पत्र, बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान के बाद ही उन्हें केंद्र में प्...