समस्तीपुर, अप्रैल 28 -- चकमेहसी। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पूसा मुख्य पथ पर करूआ गांव स्थित बुनियादी स्वामी इंटर कॉलेज के समीप रविवार की देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से टकरा गई। पोल से टकराने की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। हालांकि स्कॉर्पियो चालक सहित सवार बाल बाल बच गए। बताया गया है कि वाहन पर बिहार सरकार लिखा था। जानकारी के अनुसार वाहन कल्याणपुर से पूसा की ओर जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं वाहन के किसी बारात में जाने की बात बताई गई है। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.