करूआ में अनियंत्रित होकर बोलेरो बिजली पोल से टकराया,बाल बाल बचे लोग
समस्तीपुर, मई 12 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र में कल्याणपुर से पूसा मुख्य पथ एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो बाइक में ठोकर मारते हुए बिजली पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक, बिजली पोल सहित बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि बोलेरो सवार सहित सड़क किनारे एक दुकान पर खड़े लोग बाल बाल बच गए। इसके बाद बोलेरो सवार सभी लोग चालक सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची चकमेहसी पुलिस ने क्षतिग्रस्त एक बाइक और बोलोरो को जब्त कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि करूआ से दो वाहन जब्त किया गया है। बाइक सवार के आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.