बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। टिनिच क्षेत्र के अजगैवा स्थित चौरा घाट पर करुआ बाबा मंदिर पर हर साल की तरह इस साल भी खिचड़ी पर्व पर मेला लगा। स्थानीय लोगों के सहयोग से एक दिन पूर्व से ही अखण्ड रामायण श्रीरामचरित मानस पाठ हुआ। 14 जनवरी को पूर्णाहुति व खिचड़ी मेले में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बता दें कि करुआ बाबा बारी जाति के थे, जो अंग्रेजी हुकूमत में अग्रेजों से हिस्सा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हीं के याद में एक मंदिर का निर्माण स्थानीय लोगों ने कराया गया है। जहां हर साल खिचड़ी पर्व के दिन स्थानीय लोगों की उपस्थिति में मेले का आयोजन होता आ रहा है। मंदिर के पुजारी अयोध्या दास, रावत बारी एकता मंच बस्ती के प्रमुख शिव कुमार कमल बारी आदि ने मेले का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.