बरेली, जुलाई 20 -- आंवला। गांव करूआताल में धान रोपाई की मजदूरी के झगड़े में हुई पूरनलाल की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को बंदी बनाकर जेल भेजा है। हत्या में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया करूआताल में धर्मेन्द्र तथा प्रतिवादी यादराम, भगवानदास, मोकम पाल, भानु प्रताप ने एक किसान के 40 बीघा खेत में धान रोपाई का ठेका लिया था। धान रोपाई की मजदूरी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, लाठी-डंडे चले। मारपीट होने पर धर्मेन्द्र का पिता पूरनलाल भी बीच बचाव को पहुंच गया। इसमें पीटे जाने पर पूरनलाल की मौत हो गई। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई कुंवरपाल ने चार लोगों यादराम, भगवानदास, मोकम पाल, भानु प्रताप के खिलाफ दर्ज कराई थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी यादराम एवं भानू प्रताप को करुआताल मोड़ के पास हनुमान मंदिर के निकट से पुलिस ...