नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- पंजाब किंग्स के खिलाफ अगर दिल्ली कैपिटल्स की हार की वजह पूछी जाए तो हर कोई करुण नायर को जिम्मेदार ठहराएगा। हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर और मौजूदा एक्सपर्ट आर अश्विन उनके बचाव में उतरे हैं और डीसी के टीम मैनेजमेंट को इसका जिम्मेदार बताया है। केएल राहुल की इसमें अहम भूमिका रही। बता दें, दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बोर्ड पर लगाए थे, राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि उनकी इस मेहनत पर पंजाब ने पानी फेर दिया और 7 गेंद रहते इत ऐतिहासिक टारगेट को हासिल किया। यह भी पढ़ें- राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक; एक दिन में 3 खिलाड़ियों की सिर सजी ऑरेंज कैप केएल राहुल दिल्ली की गर्मी में पूरे 20 ओवर बैटिंग करने के बाद थक गए थे, जिस वजह से उन्होंने दूसरी पारी में फील्डिंग ना करने का फैसला किया। ...