बरेली, अप्रैल 25 -- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से शहर के प्रभात नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर का आरंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। इस दौरान संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि महाराणा प्रताप जिला चिकित्सालय के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। जिनसे 114 रक्त यूनिट संकलित की गई। शिविर में हेमराज शर्मा क्षेत्रीय संचालक, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त मोहित शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, डॉ अमित कुमार दिनकर, विभाती अग्रवाल व अंकित समेत अन्य का का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन रक्तदान शिविर, 87 लोगों ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें- श...