गया, दिसम्बर 27 -- बोधगया के तेरगर बौद्ध मठ के समीप स्थित पवेलियन में विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ 40वां काग्यू मोनलम पूजा चल रही है। यद्यपि इस पूजा का अनुष्ठानिक आरंभ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 23 दिसंबर सोमवार को हो चुका है। शनिवार को इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान वरीय लामा गोश्री ग्याल्त्साब रिनपोछे ने पवेलियन में उपस्थित लामाओं और श्रद्धालुओं को धर्म एवं वज्रयान परंपरा की दीक्षा प्रदान की। सुबह के सत्र में रिनपोछे ने आध्यात्मिक अनुशासन, करुणा और प्रज्ञा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि करुणा का मार्ग ही मानवता को शांति की ओर ले जाता है। दोपहर बाद मुख्य दीक्षात्मक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ लामा-रिनपोछे सहित विश्वभर से आए श्रद्धालुओं ने विशेष प्रार्थनाएं अर्पित की। इस अवसर पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.