चंदौली, मार्च 16 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तियरा गांव के महारथपुर में रघुवर सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास रश्मि मिश्रा ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं, महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, अहिल्या उद्धार तथा पुष्प वाटिका प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा का श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के जयकारों से गूंज उठा।कथा के दौरान रश्मि मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि बाल्यकाल से ही भगवान श्रीराम अपने दिव्य गुणों, मर्यादा और विनम्रता के कारण सभी के प्रिय बन गए थे। उनके व्यक्तित्व में करुणा, साहस और धर्म के प्रति अटूट निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.