जमशेदपुर, जुलाई 29 -- जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को निर्धारित विषय से संबंधित जानकारी दी गई। सेशन को फेमफ्यूचर कलेक्टिव की मोनू शर्मा ने संबोधित किया। इंटरैक्टिव सेशन के दौरान शर्मा ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक सेनिटरी पैड के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि डिस्पोजेबल पैड में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक कैसे प्रदूषण में योगदान देता है। उन्होंने रियूजेबल कॉटन क्लॉथ पैड, पीरियड अंडरवियर और मेंस्ट्रुअल कप जैसे सस्टेनेबल विकल्प भी पेश किए। स्टूडेंट्स को बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए इको-फ्रेंडली मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉलेज में व...