जमशेदपुर, अगस्त 9 -- करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से सत्र 2026-2029 के नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज के संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और निरंतर प्रयास का संदेश दिया। बीबीए समन्वयक डॉ. आफताब आलम ने पाठ्यक्रम और इंटर्नशिप की जानकारी दी। मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एन. त्रिपाठी ने परीक्षा प्रणाली से अवगत कराया। मुख्य आकर्षण विभाग की वार्षिक पत्रिका 'स्ट्रैटेजिया' के दूसरे डिजिटल संस्करण का लोकार्पण रहा। इस अवसर पर प्रो. कस्तूरी बनिक, डॉ. पल्लवी सहाय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जाहिद परवेज़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन तंज़ील हक़ ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...