जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पठन-पाठन की रुचि, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक 'बुक रिव्यू' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में एसडीएसएम की प्राचार्या श्रीमती मौसमी दास, प्रो. एके दास और डॉ. तसनीम कौसर ने शिरकत की। निर्णायकों ने विषय-वस्तु की समझ, समीक्षा की गुणवत्ता और विश्लेषणात्मक क्षमता के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएन त्रिपाठी और विभागाध्यक्ष डॉ. आफताब आलम ने विद्यार्थियों को नियमित पुस्तक-पठन और तार्किक अभिव्यक्ति का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों के कथानक और संदेश साझा किए। यह भी पढ़ें- डीबीएमएस कॉलेज म...