करीम सिटी कॉलेज में 'गांधी के जीवन और प्रासंगिकता' विषय पर व्याख्यान आयोजित
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- करीम सिटी कॉलेज में गांधी जयंती के अवसर पर स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 'गांधी के जीवन और उनकी प्रासंगिकता' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों और उनके दर्शन से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अनवर शहाब के परिचय से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता डॉ. सुभाष गुप्ता ने 'हिंद स्वराज' और 'कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो' का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करते हुए गांधीजी के शिक्षा, अर्थव्यवस्था और शासन व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Banka News: गांधी जयंती पर स्कूली बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.