जमशेदपुर, दिसम्बर 20 -- करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय मूल प्रमाण पत्र वितरण समारोह "ग्रेजुएशन सेरेमनी" का आज दूसरा दिन था। कल इस कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चांसलर कोल्हन विश्वविद्यालय डॉ अंजिला गुप्ता के हाथों हुआ था। उनके आदेश से आज प्रमाण पत्र वितरण प्राचार्य के हाथों संपन्न हुआ। आज का कार्यक्रम दो सत्रों में था। पहले सत्र में 2018-2021 तथा दूसरे सत्र में 2019-2022 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज के संबोधन से प्रारंभ हुआ। महोदय ने अपने पूर्व विद्यार्थियों से बातें करते हुए कहा कि आप लोग हमारे कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। आपका सहयोग एवं कॉलेज से आपका संबंध हमेशा बना रहना चाहिए। प्रमाण पत्र वितरण के समय प्राचार्य के साथ मंच पर तीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.