जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कॉलेज सभागार में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना था। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल गोस्वामी उर्फ बाबा विचित्रा ने शिरकत की। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, गायन, पारंपरिक रैंप वॉक और कविता पाठ जैसी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि वि...