जमशेदपुर, अगस्त 12 -- जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज साकची के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को कॉलेज परिसर में नए वोटरों के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। जिला निर्वाचन विभाग से आए प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की पूरी जानकारी दी। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज समेत कई शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन करते हुए ईएलसी नोडल पदाधिकारी सैयद साजिद परवेज ने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह भी पढ़ें- केओ कॉलेज में लगा मतदात...