जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- बुधवार को शिक्षा संकाय करीम सिटी कॉलेज,मानगो कैंपस में नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में क्वालिटी एजुकेशन इन हाइयर एजुकेशन इन द कॉन्टेक्स्ट ऑफ एन ई पी 2020 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई।इस संगोष्ठी का उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं नीति के प्रभावों पर विचार-विमर्श करना है।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे पंजीकरण के साथ हुई। मुख्य उद्घाटन सत्र सुबह 11:00 दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मो रेयाज ने किया। कार्यक्रम की कन्वेनर डॉ परवीन उस्मानी ने इस सेमिनार के विषय और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।सत्र के दौरान प्रतिष्ठित रिसोर्स पर्सन के रूप में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के डॉ प्रो शिबानुर रहमान ने संबोधन दिया। उन...