जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता मानगो स्थित करीम सिटी कॉलेज परिसर में शिक्षा संकाय के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरविषय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। 'नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता' विषय पर आधारित इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और नीतिगत सुधारों पर गहन विचार-विमर्श करना रहा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने सभी आगंतुकों का औपचारिक स्वागत किया। संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. परवीन उस्मानी ने वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य में इस विषय की महत्ता को रेखांकित किया।सत्र के दौरान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. प्रो. शिबानुर रहमान ने इंटरनेट के माध्यम से सुलभ आधुनिक शिक्षा की संभावनाओं पर जोर दिया, जबकि की-नोट स्पीकर डॉ. राजेश वर्मा ने डेटा के बढ़ते प्रभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.