जमशेदपुर, अगस्त 11 -- करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. मो. मोअज्जम नज़री ने अपने शोधार्थी वासु के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूँटपानी और मनोहरपुर प्रखंडों का क्षेत्रीय भ्रमण किया। यह दौरा पीएच.डी. शोधकार्य के तहत किया गया, जिसका विषय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से आदिवासियों में गरीबी उन्मूलन और सतत आजीविका विकास का अध्ययन करना है। अध्ययन के दौरान 80 स्वयं सहायता समूहों के लगभग 400 उत्तरदाताओं से संरचित प्रश्नावली के जरिए सीधी जानकारी जुटाई गई। सदस्यों ने बताया कि झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के माध्यम से यह मिशन उनकी आय, बचत और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार ला रहा है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं के आत्मविश्वास और आर्थिक भागीदारी में सकारात्मक बदलाव आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...