जमशेदपुर, जनवरी 12 -- करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा 12 से 18 जनवरी तक साप्ताहिक विशेष शिविर कपाली में आयोजित किया गया। इस विशेष शिविर में कॉलेज के 50 से अधिक स्वयंसेवक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय युवा दिवस शुभ अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।इसके पश्चात स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवक छात्रों ने गाँव के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की। छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में...