करीम सिटी कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने नदी सफाई अभियान चलाया
जमशेदपुर, जून 9 -- सोनारी स्थित दोमुहानी नदी क्षेत्र में विश्व महासागर दिवस (वर्ल्ड ओशन डे) के अवसर पर 'पुनीत सागर अभियान 2026' के तहत एक विशेष नदी सफाई अभियान का आयोजन किया गया। करीम सिटी कॉलेज की एनसीसी यूनिट द्वारा आयोजित इस अभियान में 32 सीनियर डिवीजन और 20 सीनियर विंग कैडेट्स सहित कुल 52 कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। अभियान के दौरान सजग कैडेट्स ने नदी के घाटों और आसपास के किनारों से कचरा साफ किया, साथ ही स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक भी किया।यह पूरा कार्यक्रम एनसीसी बटालियन के दो पीआईए स्टाफ की सीधी देखरेख और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जहां युवाओं को पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों का पाठ भी पढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- पहलगाम साहसिक प्रशिक्षण शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.