हरदोई, दिसम्बर 12 -- बेनीगंज। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत करीमनगर जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अनियमितताओं को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने लिया। खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार को जांच सौंपी। इसमें तथ्य पूरी तरह सही पाए गए। प्रधानाध्यापक गिरीश कुमार यादव के बारे में पुष्टि हुई कि वह माह में एक-दो बार स्कूल आकर पूरी उपस्थिति दर्ज करते थे। घर बैठे वेतन ले रहे थे। विद्यालय में पिछले 10-15 दिनों से मीनू के अनुसार भोजन भी नहीं बन रहा था। रसोइए की नियुक्ति भी मनमाने तरीके से की गई थी। जांच में भारी लापरवाही सामने आने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले।...