नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- महिंद्रा की कारों को भारतीय ग्राहक खूब पसंद करते हैं। बता दें कि बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में महिंद्रा स्कॉर्पियो को करीब 1.80 लाख खरीददार मिले। इस दौरान स्कॉर्पियो कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल भी रही। हालांकि, डिमांड के मामले में कंपनी की कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा BE 6 ने सबको पीछे छोड़ दिया। इस दौरान महिंद्रा BE 6 को कुल 16,313 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर ईवी की बिक्री 521 पर्सेंट तक बढ़ गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा सिर्फ 2,625 यूनिट था। आइए जानते हैं BE 6 के फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- गजब है इस देसी SUV जादू, बीते 12 महीनों में 1.79 लाख लोगों ने खरीद डालाडिजाइन और लुक महिंद्रा BE 6 की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पोर्टी कूपे डिजाइन है। यह किसी कॉन्सेप्ट कार ज...