गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन मंगलवार से शुरू किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इस मेगा वैक्सीनेशन अभियान का उद्घाटन महिला अस्पताल में हुआ। प्रदेश के करीब 50 जिलों में पहले से यह अभियान चल रहा है। उद्घाटन के अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा व महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ जयकुमार मौजूद रहे। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय पिपरौली की 10 छात्राओं को ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) से प्रतिरक्षण का टीका लगाया गया। इस टीके की सिर्फ एक डोज ही किशोरियों को लगानी है। इस टीके का नाम गाडासिल फोर है। इसे स्वदेशी कंपनी ने विकसित किया है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन कई चरण में चलाया जाएगा। मंगलवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.