बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। एक बार फिर से ईरान व इजराइल के बीच भड़के युद्ध ने इजराइल में रह रहे भारतीय श्रमिकों के परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। वह लोग उनके कुशल क्षेम के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इजराइल ने करीब चार साल पहले अपने यहां से कामगारों के लिए नौकरी के द्वार खोले थे। उन्हें अच्छा वेतन भी दिया था। जिससे लोगों की रुचि इजराइल जाने में बढ़ी थी। जिसके लिए श्रम विभाग में आवेदन लिये गए थे। बाद में लोगों ने ऑन लाइन सीधे आवेदन करना शुरू कर दिया था। पिछले वर्ष जिले से 46 श्रमिक इजराइल जाने के लिए पात्र पाए गए थे। इस वर्ष लोगों ने सेवा योजन निदेशालय लखनऊ से सीधे आवेदन किया है। जिला सेवा योजन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल इजराइल जाने के लिए 46 लोग पात्र पाए गए थे। कितने लोग गए अभी इसकी जानकारी नहीं है। जिन लोगों ने निदेशालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.