लखनऊ, अप्रैल 6 -- अप्रैल माह के नि:शुल्क राशन वितरण के पहले दिन सोमवार को तमाम कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। राशन उठान में देरी के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 200 से अधिक कोटे की दुकानों तक गेहूं व चावल नहीं पहुंचा। इस कारण इन दुकानों से वितरण नहीं हो सका। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का दावा है कि एक-दो दिनों में सभी दुकानों तक राशन पहुंच जाएगा। इस माह राशन का वितरण छह से 20 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। वितरण के पहले दिन शहर के आलमबाग व चिनहट समेत अन्य क्षेत्रों में मिला कर करीब 20 फीसदी दुकानों में राशन नहीं पहुंचा। कहीं चावल पहुंचा तो कहीं गेहूं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में स्थित और भी बद्तर दिखी। मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, सरोजनीनगर व मॉल ब्लाक की सैकड़ो दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा। सुबह से ग्रामीण कोटे ही दुकानों पर आते और राशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.