कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तीनों नगर निकायों में आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में करीब 18 सौ दो हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। ये सभी वे कर्मी हैं जिन्हें नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी में लगाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार नगर निकाय चुनाव में पोस्टल बैलेट की व्यवस्था नहीं होती है, जिसके कारण चुनाव कार्य में तैनात कर्मियों को मतदान से वंचित रहना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार चुनाव कार्य में शिक्षक, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा वाहन चालक भी चुनावी ड्यूटी में शामिल हैं। चूंकि इन सभी कर्मियों को मतदान के दिन अपने-अपने बूथों पर चुनाव कार्य संपन्न कराना होगा, इसलिए वे अपने गृह बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर सकेंगे। पोस्टल बैलेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.