करीब 18 वर्षों से सेवा दे रहे कर्मियों ने स्थायीकरण की उठाई मांग
कोडरमा, जुलाई 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। झारखंड बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ की प्रखंड इकाई के बैनर तले शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां के समक्ष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों (एमपीडब्ल्यू) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यव्यापी आंदोलन के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मियों ने तख्ती और बैनर के साथ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने "एमपीडब्ल्यू का शोषण बंद करो" और "एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मियों का विभाग में स्थायी समायोजन करो" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व एमपीडब्ल्यू दीपक सान्याल ने किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे पिछले 18 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनका स्थायीकरण नहीं किया गया है। उनका कहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.