बुलंदशहर, फरवरी 26 -- लगभग डेढ़ सदी पुराने इतिहास वाली जिला प्रदर्शनी को इस बार और भव्य व व्यवस्थित बनाने का दावा प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। जिला प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदर्शनी परिसर में फुलवारी, रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। 12 से 15 मार्च के बीच प्रदर्शनी का शुभारंभ होने की बात कही जा रही है। लगभग 150 वर्ष पूर्व घुड़दौड़ से शुरू हुई जिला प्रदर्शनी का लोगों को इंतजार रहता है। अधिकारियों का दावा है कि इस बार प्रदर्शनी में गुणवत्ता और मनोरंजन दोनों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर सुरक्षा और स्वच्छता भी ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रदर्शनी में हर वर्ष की तरह इस बार भी स्टार नाइट मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके अलावा कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.