सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गईं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 100 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटवाया और दस दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। सड़क पर रखे बोर्ड व कुछ अन्य सामान जब्त कर निगम लाया गया।प्रताप नगर (रायवाला), मंडी समिति रोड व जेबीएस कॉलेज से पक्का बाग तक सड़कों पर अतिक्रमण करने की शिकायत कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने उक्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सौ दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया। चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त करने के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.